चल रही है चर्चा……
एक्शन बनाम सिस्टम: खंडवा विकास मॉडल में ‘इनबिल्ट वायरस’ की एंट्री

खंडवा प्रशासन एक्शन मोड में
सिस्टम अपडेट के बीच ‘इनबिल्ट वायरस’ से जूझता विकास मॉडल
खंडवा में इन दिनों प्रशासन “एक्शन मोड” में है।

चर्चा न्यूज़ विशेष
खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता की मंशा साफ है—शहर को व्यवस्थित, संगठित और विकसित बनाना। सड़कों का चौड़ीकरण, अतिक्रमण हटाना और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना… कागज़ से निकलकर ज़मीन तक पहुंचे, यही लक्ष्य है।
इस अभियान में सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर का नाम सबसे आगे नजर आ रहा है। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में उनकी सक्रियता अब चर्चा का विषय बन चुकी है। जहां कई बार आदेश सिर्फ फाइलों में सीमित रह जाते हैं, वहीं कुछ स्थानों पर कार्रवाई वास्तव में दिखती भी है—और यही फर्क उन्हें अलग पहचान देता है।
लेकिन तस्वीर का दूसरा पहलू भी उतना ही सच्चा है।
जहां एक ओर कुछ अधिकारी मैदान में “एक्शन” में हैं, वहीं अन्य विभागों के कई चेहरे “चाय की चुस्की” में व्यस्त दिखाई देते हैं। समन्वय की कमी, जिम्मेदारी से बचने की प्रवृत्ति और “देखते हैं” वाली मानसिकता—ये सब उस गति को धीमा कर देते हैं, जिसकी उम्मीद ऊपर से की जाती है।
प्रशासन का सिस्टम और उसके ‘वायरस’
अगर पूरे प्रशासन को एक “ऑपरेटिंग सिस्टम” माना जाए, तो कलेक्टर उसका मुख्य कंट्रोल पैनल हैं।
लेकिन इस सिस्टम में कई बार ऐसे “इनबिल्ट वायरस” सक्रिय हो जाते हैं—
विभागीय टकराव
जिम्मेदारी से बचना
धीमी कार्यप्रणाली
और कहीं-कहीं निजी स्वार्थ
ये तत्व धीरे-धीरे सिस्टम की गति को प्रभावित करते हैं।
परिणाम यह होता है कि अच्छी मंशा और मजबूत निर्देशों के बावजूद “प्रगति” कई बार बीच में ही “हैंग” हो जाती है।
विकास बनाम विपरीत परिस्थितियाँ
अतिक्रमण हटाने जैसी कार्रवाई जहां शहर के भविष्य के लिए जरूरी है, वहीं इससे उत्पन्न होने वाली सामाजिक और स्थानीय परेशानियां भी सामने आती हैं। यही वह स्थिति है, जहां सामान्य अधिकारी कई बार “कोने में खड़े” नजर आते हैं—न पूरी तरह समर्थन में, न पूरी तरह विरोध में।
निष्कर्ष:
खंडवा का सिस्टम अपडेट तो हो रहा है,
लेकिन हर अपडेट के साथ कुछ नई चुनौतियाँ भी सामने आ रही हैं।
अब देखना यह है कि—
क्या यह “एक्शन मोड” लगातार प्रभावी रहेगा,
या फिर सिस्टम बार-बार रुककर
फिर से गति पकड़ने का इंतजार करेगा…!
अंत में उल्लेखनीय है कि इस विषय अतिक्रमण रोड चौड़ीकरण मिलावट खोरी पर कल समस्त अधिकारियों को एकत्रित कर कलेक्टर ऋषव गुप्ता द्वारा मुख्य रूप से बैठक का आयोजन कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
चल रही है चर्चा ..न्यूज़ वही जो चले चर्चा में हो……














