इंदौर में 19 सितंबर को होगी ‘छात्रों की गूंज’, खंडवा के छात्र भी उत्साहित
एसएन कॉलेज के सामने कांग्रेस का रजिस्ट्रेशन स्टॉल, छात्र करा रहे स्वेच्छा से पंजीयन

खंडवा
इंदौर में 19 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर खंडवा जिले के छात्र-छात्राओं में उत्साह लगातार बढ़ रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खंडवा शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी छात्र स्वेच्छा से रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। जैसे-जैसे कार्यक्रम की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे छात्रों की भागीदारी भी बढ़ती नजर आ रही है।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी (शहर)प्रतिभा रघुवंशी के नेतृत्व में एसएन कॉलेज के सामने रजिस्ट्रेशन स्टॉल लगाया गया। कॉलेज आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं ने यहां पहुंचकर कार्यक्रम के लिए अपना पंजीयन कराया। इस दौरान युवाओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।
रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे कई छात्रों ने कहा कि वे राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंजीयन करा रहे हैं। छात्रों का कहना था कि वे खंडवा से इंदौर जाकर कार्यक्रम में शामिल होंगे। शहर के अलावा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी छात्र अपने स्तर पर कार्यक्रम से जुड़ने के लिए रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं।
“गांवों तक पहुंच रहा अभियान”
खंडवा शहर में रजिस्ट्रेशन के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी छात्रों से संपर्क किया जा रहा है।गुरुवार को ग्राम पुरनी (बिजोरा माफी ) में छात्रों की गूंज कार्यक्रम किया गया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) उत्तमपाल सिंह कहा कि युवाओं को कार्यक्रम की जानकारी देकर उनसे स्वेच्छा से पंजीयन कराया जा रहा है। इससे जिले से इंदौर पहुंचने वाले छात्रों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।कार्यक्रम को लेकर कॉलेज परिसरों और युवाओं के बीच चर्चा तेज हो गई है। गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्र में रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे छात्रों की सक्रियता से भी कार्यक्रम के प्रति युवाओं की दिलचस्पी दिखाई दी।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर प्रतिभा रघुवंशी,जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण उत्तमपाल सिंह,विशाल जैन,आशी सिलावट,दीपक मुल्लू राठौर,अश्विनी सैनी,गुरप्रीत सिंघ, संदीप सोनी,शेख फरहान ,योगेश जांगिड़,जिला प्रवक्ता प्रेमांशु जैन,बिजोरा माफी में सरपंच रामबहादुर सिंह तोमर , ग्राम अध्यक्ष रिंकू सिंह , मंडलम अध्यक्ष रामपाल सिंह, ब्लॉक महासचिव शक्ति सिंह, वीरेंद्र सिंह ,पंकज सिंह पूर्व जनपद सदस्य रामपाल चौहान,राकेश मुजाल्दे, महेश देवड़ा , धर्मेंद्र सिंह , महेंद्र सिंह जलकुआ, उमेश देवड़ा पुरनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
















