देशभर में इन दिनों अधिकारियों से जुड़े लव अफेयर की चर्चाएं सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ की एक डीएसपी के कथित प्रेम प्रसंग ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया था, और अब मध्य प्रदेश के मुरैना से ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।
क्या है पूरा मामला
यह पूरा मामला मुरैना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। यहां पदस्थ एक महिला सब इंस्पेक्टर का पिछले करीब पांच वर्षों से एडवोकेट चौहान के साथ प्रेम संबंध बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले रात करीब 12 बजे एडवोकेट चौहान महिला सब इंस्पेक्टर को सरप्राइज देने उसके घर पहुंचे था जैसे ही वह घर के अंदर पहुंचा तो पता चला थाने में ही पदस्थ एक अन्य पुलिस आरक्षक के साथ बंद कमरे में थी इस दौरान महिला सब इंस्पेक्टर एवं मृतक एडवोकेट चौहान के बीच जमकर हाथापाई और मारपीट की घटना हुई
मृतक एडवोकेट चौहान ने सिटी कोतवाली थाने में लिखित आवेदन देकर की कार्रवाई की मांग
घटना के बाद मृतक एडवोकेट चौहान ने मुरैना सिटी कोतवाली थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन आरोप है कि दो दिन बीत जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
कार्रवाई न होने और प्रेम में मिले धोखे से आहत होकर, एडवोकेट चौहान ने ग्वालियर स्थित अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
जांच में जुटी पुलिस
यह ऐसा लव एंगल है, जिसमें रिश्तों की उलझन ने कई जिंदगियों को तबाह कर दिया जहां एक युवक को इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। फिलहाल, ग्वालियर पुलिस आत्महत्या के मामले की जांच कर रही है,















