राष्ट्रीय अधिवक्ता दिवस के अवसर पर वकीलों के बीच पहुंची खंडवा विधायक तनवे।
खंडवा।। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिवस पर जिलाअधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अधिवक्ता दिवस कार्यक्रम में खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने पहुंचकर शुभकामनाएं दी। अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि देश की आजादी से लेकर वर्तमान तक हर क्षेत्र में अधिवक्ताओं का योगदान को समाज कभी भुला नहीं सकता है हम अधिवक्ताओं का भी या पुनीत कर्तव्य है कि हम समाज को समय-समय पर सही दिशा प्रदान करें। समाजसेवी युवा प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंची खंडवा विधायक अधिवक्ताओं के बीच विशेष दिन पर अचानक पहुंची बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि न्याय दान के क्षेत्र में अधिवक्ताओं की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है और समाज का वास्तविक नेतृत्व भी अधिवक्ता समुदाय ही करता है।
विधायक वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान भी किया और अधिवक्ता संघ के प्रांगण के कॉरिडोर में अधिवक्ताओं की टेबल टेबल जाकर उन्हें गुलाब पुष्प प्रदान कर उनका मुंह मीठा भी कराया। कार्यक्रम में सतनाम सिंह होरा, हरीश सेन, दुर्गेश शर्मा, सुनील जैन, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रविंद्र पाथरीकर पूर्व अध्यक्ष मोहन गंगराड़े, देवेंद्र यादव,अरुण दुबे प्रणय गुप्ता रंजन जैनी पुष्पा गौर रोचक नागोरी कैलाश कुमार महाले आनंद सोहनी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर शिवलाल सोनी विजय चौधरी मनोज तंवर जितेंद्र राउत रेखा गौर सुरेश वर्मा सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आभार अधिवक्ता संघ के सचिव अभिषेक सोहनी ने किया।

अनुपूरक बजट में पंधाना को बड़ी सौगात
5 सड़कों के साथ दीवाल बाईपास स्वीकृत
विधायक छाया मोरे की
सक्रियता रंग लाई
विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज
विकास कार्यो के लिए विधायक ने मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री का क्षेत्र की जनता की ओर से धन्यवाद देते आभार माना
खंडवा। देश के विकास में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में विकास कार्य किया जा रहे हैं एवं नए आधुनिक भारत का निर्माण होने जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा लगातार प्रदेश में विकास कार्य किया जा रहे हैं, साथ ही जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जन-जन को योजनाओं का लाभ भी पहुंचा जा रहा है, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विकास की बात भाजपा के साथ ही हो सकती है जो कहते हैं करके दिखाते हैं लगातार हमारे जिले में भी हमारे जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मंगलवार को आयोजित मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में विकास कार्यों के लिए 500 करोड रुपए स्वीकृत किए गए जिससे पूरे प्रदेश में विकास की गति को सफलता मिलेगी। पंधाना विधायक छाया मोरै द्वारा भी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री के साथ ही प्रदेश के अलग-अलग विभागों के मंत्रियों से मुलाकात कर विकास कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है। क्षेत्र में सड़क अच्छी बने जिससे क्षेत्र की जनता का आवागमन सुगम हो सके उस दृष्टि से पंधाना विधायक छाया मौरै द्वारा मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह को सड़कों के लिए मांग पत्र दिए गए थे, इसके अनुरूप द्वितीय अनुपूरक बजट 2025-26 में पंधाना विधानसभा को लंबे समय बाद विकास की जो सौगात मिली है, उसने पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना दिया है। क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय रहीं विधायक छाया मोरे की पहल एक बार फिर रंग लाई है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पंधाना क्षेत्र के दीवाल गांव में संकरे मार्ग के कारण होने वाली दुर्घटनाओं और यातायात समस्या को देखते हुए, गांव के बाहर से बाईपास रोड निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। यह बाईपास 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत देगा।

4 सड़कें भी स्वीकृत — ग्रामीण संपर्क मार्गों को मिलेगा नया जीवन
अनुपूरक बजट में पंधाना के लिए कुल पाँच महत्वपूर्ण सड़कों की स्वीकृति मिली है—
बरुड़–बिलनखेड़ा–छिरवेल मार्ग — 1 करोड़।
पिपलोद–लालमाटी रोड — 1.40 करोड़।
बड़ोदा अहीर–दीवाल मार्ग — 1.65 करोड़।
टेमि–खिड़गांव मार्ग — 1.80 करोड़।
इन मार्गों के निर्माण एवं उन्नयन से कृषि परिवहन, स्कूल आवागमन और ग्रामीण संपर्क में बड़ा सुधार आएगा।
पहले भी मिल चुकी हैं बड़ी सौगातें।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विधायक छाया मोरै के प्रयासों से कुछ ही दिनों पहले खंडवा–पंधाना मुख्य मार्ग के लिए 52.48 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। इसके साथ ही तीन अन्य सड़कों का भूमिपूजन भी लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ था। इससे स्पष्ट है कि पंधाना क्षेत्र में सड़क विकास को राज्य सरकार और विभाग प्राथमिकता दे रहे हैं।
विधायक छाया मोरे की सक्रियता पर क्षेत्र की सराहना
लगातार भोपाल स्तर पर पैरवी, जनसमस्याओं को लेकर सजगता के साथ ही मुख्यमंत्री मंत्रियों और अधिकारियों से निरंतर संवाद — इन सबके कारण पंधाना विधानसभा आज विकास की नई दिशा पा रही है। स्थानीय नागरिकों ने भी कहा कि “विधायक छाया मोरे की मेहनत और सक्रियता का ही परिणाम है कि अनुपूरक बजट में पंधाना को इतनी बड़ी सौगात मिली।”
आगामी दिनों में विकास की रफ्तार और तेज होने की उम्मीद
बजट स्वीकृति के साथ ही अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी और जमीन पर कार्य दिखने लगेंगे। ग्रामीण अंचल की ये सड़कें न केवल आवागमन को बेहतर बनाएँगी, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी गति देंगी।
पंधाना में विकास की नई तस्वीर उभर रही है — और इसका श्रेय विधायक छाया मोरे की निरंतर पहल और क्षेत्र के प्रति समर्पण को जाता है। स्वीकृत कार्यों के लिए वंदना विधायक ने मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री का क्षेत्र की जनता की ओर से धन्यवाद देते हुए आभार माना।















