चर्चा न्यूज़ -(सुशील विधाणी)
“चल रही चर्चा: आखिर कब रुकेगा भ्रष्टाचार?”
जहाँ फाइलों के बोझ में ईमान दब जाता है,
वहीं भ्रष्टाचार फिर एक चेहरे का सच उजागर कर जाता है…
नर्मदापुरम।
लोकायुक्त टीम ने नर्मदापुरम में बड़ी कार्रवाई करते हुए उपसंचालक कृषि जे.आर. हेड़ाऊ को 40 हजार रुपए की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया गया कि उन्होंने एक लाख रुपए की मांग खाद–बीज विक्रेता के निलंबित लाइसेंस को बहाल करने के बदले की थी।
सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ता किसानों से जुड़े काम के लिए पिछले कई दिनों से अधिकारी के चक्कर लगा रहा था। लाइसेंस बहाली को लेकर कोरी आश्वासन, टालमटोल और दबाव के बीच आखिरकार उसने लोकायुक्त से शिकायत की। ट्रैप कार्रवाई में हेड़ाऊ मांग का आधा — 40 हजार रुपए लेते ही पकड़े गए।
इस घटना ने एक बार फिर व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं—
कब रुकेगा भ्रष्टाचार?
कब तक अफसर किसानों और व्यापारियों की मजबूरी को कमाई का ज़रिया बनाते रहेंगे?
चर्चा न्यूज़ में आज की चर्चा यही—
सिस्टम बदल रहा है… या सिर्फ़ चेहरे?















